Language in Svislach
मिन्स्क (रूसी: Минск, बेलारूसी: Мінск, अंग्रेज़ी: Minsk) पूर्वी यूरोप के बेलारूस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह स्विस्लाच और नियामिहा नदियों के किनारे बसा हुआ है। २००९ की जनगणना में इसकी आबादी १८,३६,८०८ थी। मिन्स्क बेलारूस के मिन्स्क वोब्लास्त (प्रांत) और मिन्स्क रायोन (ज़िले) का प्रशासनिक केंद्र भी है।
Reference context: Wikipedia.