Accessibility in Progresso
जोज़ीमार ज़ुज़ै ऎवुरा दिअश (पुर्तगाली: Josimar José Évora Dias, जन्म ३ जून १९८६) सामान्यतः वोज़ीन्या (पुर्तगाली: Vozinha) नाम से विख्यात, केप वर्दे अथवा काबो वर्दे के एक व्यावसायिक फ़ुटबॉल खिलाड़ी (पादकन्दुक क्रीडक) हैं जो केप वर्दे राष्ट्रीय दल के लिए गोलरक्षक (गोलकीपर) के रूप में खेलते हैं। वोज़ीन्या का क्लब जीवनवृत्ति केप वर्दे, अंगोला, मोल्दोवा, पुर्तगाल, क़िब्रिस (साइप्रस) और स्लोवाकिया में व्यतीत विभिन्न अवधियों का रहा है। वे २०१२ से पूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय क्रीडक हैं तथा केप वर्दे राष्ट्रीय दल के इतिहास में अन्तर्राष्ट्रीय उपस्थितियों की संख्या में द्वितीय सर्वोच्च स्थान रखते हैं। उन्होंने पाँच प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है- २०१३, २०१५, २०२१ और २०२३ की अफ़्रीकी राष्ट्र कप तथा २०२६ का फ़ीफ़ा विश्व कप। २०२६ फ़ीफ़ा विश्व कप में अपने प्रदर्शन के लिए वोज़ीन्या ने पर्याप्त अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान…
Reference context: Wikipedia.