Cambodia · यात्रा गाइड
कम्बोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था (संस्कृत: कम्बोजदेशः, ख्मेर: កម្ពុជា, Kâmpŭchéa, अंग्रेज़ी: Cambodia) दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कम्बोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कम्बोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कम्बोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कम्बोडिया के…
Cambodia
FCDO travel advice for Cambodia. Includes safety and security, insurance, entry requirements and legal differences.
avoid_all_but_essential_travel_to_parts
Official source: UK Foreign, Commonwealth & Development Office
Cambodia
- Capital
- फ्नोम पेन्ह
- Language
- खमेर भाषा
- Currency
- कम्बोडियाई रिएल
- Time zone
- यूटीसी+०७:००
- Calling code
- +855
- Internet domain
- .kh
- Driving side
- right
- Plug type
- NEMA 1-15
- Voltage
- 230
Source: Wikidata.
Cambodia
Source: Nager.Date.