Accessibility in Odense
ओडिन्से (डैनिश उच्चारण: [ˈoðˀn̩sə] ( सुनें)) (अंग्रेज़ी: Odense) डेनमार्क का तीसरा सबसे विशाल नगर है। फुनेन द्वीप के मुख्य शहर ओडिन्से की जनवरी २०१५ में आबादी 173,814 के करीब करीब थी। सड़क मार्ग से यह शहर स्वेन्दबोर्ग से 45 किलोमीटर (148,000 फीट) उत्तर में, आर्हस से 144 किलोमीटर (472,000 फीट) दक्षिण और कोपेनहेगन से 167 किलोमीटर (548,000 फीट) दूर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। ओडिन्से का हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन से करीबी संबंध है जिन्हें परीकथाओं के लिये जाना जाता है। वो इस शहर में 1805 में जन्में थे और उन्होंने यहा अपना बचपन बिताया था। पिछले 4,000 सालों से ओडिन्से में मानव बस्तियाँ स्थापित हैं, हालांकि इनके बारे में पहला उल्लेख 988 ई. और 1070 ई. में मिलता है। अब यह एक बहुत ही संपन्न और उन्नतिशील शहर बन चुका…
Reference context: Wikipedia.