Royat
क्लेरमाँ फ़ेराँ (Clermont-Ferrand) केंद्रीय फ्रांस में पेरिस से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में २१० मील दूर पुई-डि-डोम क्षेत्र का प्रसिद्ध नगर। जूलियस सीजर के समय में यह नगर अस्तित्व में था। यहाँ १२वीं शताब्दी का बना नॉटरडेम रोमन गिरजाघर तथा १५वीं शताब्दी का बना विशाल गोथिक गिरजाघर दर्शनीय हैं। यहाँ विश्वविद्यालय, पुरातत्व संग्रहालय और वेधशाला हैं। इससे दो मील पश्चिम पहाड़ियों में स्पा ऑव रोयाट (Spa of Royat) प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ ब्ले पैस्कल (Blaise Pascal) का जन्म हुआ था। यहाँ टायर, ट्यूब और रबर के अन्य सामानों, कपड़े, धातु, खनन के यंत्रों, साइकिल और रेडियो आदि बनाने के कारखाने हैं। उत्तम चाकलेट, संरक्षित फल और खाद्य सामग्री का उत्पादन होता हैं। सुप्त ज्वालामुखी पर्वत मांट्स डोम की तलहटी में बसा होने के कारण यहाँ के प्राकृतिक और रम्य वातावरण में देशी और विदेशी पर्यटक सदा आते रहते हैं।
क्षेत्र और आस-पास के स्थान · Royat
खोजें · Royat
See & do
Eat & enjoy
Plan your trip
Practical information
Airport transfer
एक वैश्विक यात्रा विश्वकोश और बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म जो गंतव्यों, होटलों, गतिविधियों, हवाई अड्डों, स्थानीय यात्रा डेटा और निजी ट्रांसफर को जोड़ता है।