Internet & SIM in Höhn
फॉर्मामाइड (formamide) फॉर्मिक अम्ल से व्युत्पन एमाइड है। यह रंगहीन द्रव है जो पानी के साथ मिश्रित होता है और इसकी गंध अमोनिया जैसी होती है। यह सल्फा दवावों और अन्य औषधियों, शाकनाशकों, कीटनाशकों तथा हाइड्रोसायनी अम्ल के निर्माण के लिए रासायनिक फीडस्टॉक है। यह विभिन्न आयनी यौगिकों के लिए विलायक है। इसका उपयोग रेज़िन औरप्लास्टिसाइज़र के लिए विलायक के रूप में भी किया जाता है। कुछ खगोलजीवविज्ञानियों के अनुसार यह अन्य जीवन में मुख्य विलायक के रूप में जल का विकल्प हो सकता है।
Reference context: Wikipedia.