Maps in Ta
टैंटेलम (Tantalum) आवर्त सारणी के पंचम संक्रमण समूह का तत्व है। इसका केवल एक स्थिर समस्थानिक, द्रवमानसंख्या 181, प्राप्त है। इसके चार कृत्रिम रेडियधर्मी समस्थानिक भी ज्ञात हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्या 176, 177, 180 और 182 है। इस तत्व की खोज 1872 ई. में एकबर्ग (Ekeberg) नामक वैज्ञानिक ने की थी। टैंटेलम सदैव नियोबियम के साथ मिश्रित पाया जाता है। टैंटेलाइट, [Fe (Ta O3)2], इस तत्व का मुख्य खनिज है। यह कोलंबाइट, Fe (Nb O3)2 के साथ मिश्रित रहता है। यह आस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमरीका, ब्राजिल एवं कांगो में मुख्य रूप से पाया जाता है। टैंटेलम तत्व को नियोबियम से अलग करने की विधि डी मौरिग्नैक (De Morignac) ने सन् 1866 में पूरी की। अब भी यही विधि इस कार्य के लिये उपयोग में आती है। इस विधि में अयस्क…
Reference context: Wikipedia.
