Tasker
18-19 अप्रैल 2020 को कनाडा के प्रान्त नोवा स्कोश्या में गेब्रियल वोर्टमैन नाम के व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी और आगज़नी की जिसमें 16 व्यक्तियों की मौत हो गई। गेब्रियल पुलिस की वर्दी में पुलिस की गाड़ी जैसी दिखने वाली गाड़ी में था। अंतंत पुलिस ने उसे मार गिराया। कनाडा के इतिहास में किसी गोलीबारी में मरने वालो की ये सबसे बड़ी संख्या हैं। हालाँकि, इसे आतंकवाद का कार्य नहीं माना जा रहा है और इसकी अभी जांच चल रही है। वॉर्टमैन के पास हथियार का लाइसेंस नहीं था और यह अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है कि उसने अपने हथियार कैसे हासिल किए। इसके साथ हत्याओं के बारे में जनता को चेतावनी देने के लिए अलर्ट रेडी का उपयोग नहीं करने के लिए पुलिस की आलोचना की गई और उस फैसले की जांच भी शुरू हो गई है। कनाडा के इतिहास में यह गोलीबारी 1989 के एम.पी कोले पॉलिटेक्निक नरसंहार से भी अधिक घातक सिद्ध हुई है।
क्षेत्र और आस-पास के स्थान · Tasker
खोजें · Tasker
See & do
Eat & enjoy
Plan your trip
Practical information
Airport transfer
एक वैश्विक यात्रा विश्वकोश और बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म जो गंतव्यों, होटलों, गतिविधियों, हवाई अड्डों, स्थानीय यात्रा डेटा और निजी ट्रांसफर को जोड़ता है।