Palestinian Territory · यात्रा गाइड
पश्चिमी तट (अरबी: الضفة الغربية, इब्रानी: יְהוּדָה וְשׁוֹמְרוֹן, शब्दानु. 'यहूदिया और सामरिया') जॉर्डन नदी के पश्चिम स्थित फ़िलिस्तीन का एक क्षेत्र है। पश्चिम एशिया के भूमध्यसागरीय तट के निकट स्थलरुद्ध होने के नाते, इसके पूर्व में जॉर्डन और मृत सागर तथा दक्षिण, पश्चिम और उत्तर में इसराइल स्थित है। 1967 से, पश्चिम तट इसराइली क़ब्ज़े में है, जिसे अंतरराष्ट्रीय विधि के तहत अवैध माना जाता है। 1948 में अरब-इसराइल युद्ध में जॉर्डन द्वारा कब्जा किए जाने के बाद इस इलाके को "वेस्ट बैंक" का नाम दिया गया था क्योंकि यह जॉर्डन नदी के पश्चिम तट पर स्थित है। जॉर्डन ने बाद में 1950 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और 1967 तक इसे नियन्त्रित किया। 1967 में एक छह-दिवसीय युद्ध के दौरान इसराइल ने इस इलाके को अपने कब्ज़े में ले लिया। फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन और इसराइल के बीच हस्ताक्षर किए गए ओस्लो समझौते ने प्रत्येक क्षेत्र के भीतर फिलिस्तीनी…
Palestinian Territory
- Language
- अरबी भाषा
- Currency
- जॉर्डनी दीनार
- Calling code
- +970
- Driving side
- right
Source: Wikidata.