Language in Algora
संयुक्त राजशाही में उर्दू (उर्दू: برطانیہ میں اردو, शब्दानु. 'ब्रितान्या में उर्दू', अंग्रेज़ी: Urdu in the United Kingdom) संयुक्त राजशाही में चौथी सर्वाधिक बोली जानेवाली भाषा है। यह लगभग २०,००,००० ब्रितानी दक्षिण एशियाइयों के लिए एक सम्पर्क भाषा मानी जाती है। सन् २०२१ ई॰ (विक्रम संवत् २०७८) की जनगणना के अनुसार २,७०,००० लोग (०.५% यू॰के॰ निवासी) ने उर्दू को अपनी मुख्य भाषा के रूप में अंकित किया, जो २०११ ई॰ (विक्रम संवत् २०६८) से १,००० की वृद्धि थी। ऍथनोलॉग के अनुसार यू॰के॰ में उर्दू बोलनेवालों की कुल संख्या ४,००,००० से अधिक है। १९९० के दशक से स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय प्राधिकरणों के सहयोग से रोगी-सूचना (पुस्तिकाएँ आदि) उर्दू में प्रकाशित की हैं, जिससे अन्य संस्थाओं, संगठनों एवं परिषदों ने भी सार्वजनिक सूचना उर्दू में प्रकाशित करना आरम्भ किया।
Reference context: Wikipedia.