Boo
इवान अलेक्सेविच बुनिन (/ˈbuːniːn/ BOO-neen या /ˈbuːnɪn/ BOO-nin; रूसी: Ива́н Алексе́евич Бу́нин; IPA: [ɪˈvan ɐlʲɪkˈsʲejɪvʲɪdʑ ˈbunʲɪn] ( सुनें); 22 अक्टूबर [पुशै 10 अक्टूबर] 1870 – 8 नवम्बर 1953) सन् 1933 का साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त रूसी लेखक थे। वो गद्य और पद्य के शास्त्रीय रूसी शैली के लेखन को आगे बढ़ाने वाली सख्त कलात्मकता के लिए जाने जाते थे। उनकी कविताओं और कहानियों की शैली को "बुनिन ब्रोकेड" के रूप में जाना जाता है। उन्हें भाषाविदों में सबसे उपर के स्थानों पर रखा जाता है। वो अपने लघु उपन्यासों द विलेज (1910) एवं ड्राई वैली (1912), आत्मकथात्मक उपन्यास द लाइफ़ ऑफ़ आर्स्सेनीव (1933, 1939), लघु कहानियों की पुस्तक डार्क एवेन्यूज़ (1946) और उनकी सन् 1917–1918 की डायरी (कर्स्ड डेज़, 1926) के लिए प्रसिद्ध हैं। साथी ही वो श्वेत प्रवासियों, यूरोपीय समालोचकों, और अपने अन्य साथी लेखकों में सम्मानित व्यक्ति थे जो उन्हें टॉल्स्टोय और चेखव द्वारा स्थापित रूसी साहित्य में यथार्थवाद की परम्परा के सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे।
क्षेत्र और आस-पास के स्थान · Boo
खोजें · Boo
See & do
Eat & enjoy
Plan your trip
Practical information
Airport transfer
एक वैश्विक यात्रा विश्वकोश और बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म जो गंतव्यों, होटलों, गतिविधियों, हवाई अड्डों, स्थानीय यात्रा डेटा और निजी ट्रांसफर को जोड़ता है।