Language in Flix
एंड फ्लिक्स (अंग्रेज़ी: &flix) एक अंग्रेजी फिल्मों का चैनल है, जिसे ज़ी मनोरंजन उद्योग ने 3 जून 2018 को ज़ी स्टूडियो के स्थान पर शुरू किया था। इसमें हर रविवार नए फिल्मों को दिखाया जाता है, जिसमें अधिकतर फिल्में सोनी पिक्चर्स की होती हैं, और अन्य फिल्में पैरामाउंट, डिज़्नी और अन्य स्टुडियो के होते हैं। ये चैनल एसडी और एचडी दोनों में उपलब्ध है।
Reference context: Wikipedia.