Tokelau · यात्रा गाइड
टोकेलाऊ (पूर्व नाम यूनियन आइलैंड्स, तथा १९७६ तक आधिकारिक तौर पर टोकेलाऊ आइलैंड्स) न्यूजीलैंड का एक आश्रित क्षेत्र है। दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुल १० वर्ग किमी (४ वर्ग मील) क्षेत्रफल में फैले इस द्वीप समूह में तीन उष्णकटिबंधीय कोरल प्रवालद्वीप - एटाफू, नुकूनोनू और फकोफो शामिल हैं, और इसकी राजधानी प्रतिवर्ष इन तीनों प्रवालद्वीपों के बीच बदलती रहती है। टोकेलाऊ समोआ द्वीपों के उत्तर में, तुवालू के पूर्व में, फीनिक्स द्वीपसमूह के दक्षिण में, लाइन द्वीपसमूह के दक्षिण-पश्चिम में और कुक द्वीपसमूह के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। स्वेन्ज़ द्वीप भी भौगोलिक रूप से टोकेलाऊ का हिस्सा है, लेकिन वर्तमान में एक क्षेत्रीय विवाद के अधीन है और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अमेरिकी समोआ के हिस्से के रूप में प्रशासित किया जाता है। टोकेलाऊ की जनसंख्या लगभग १,५०० है, जो किसी भी संप्रभु राज्य या अधीन क्षेत्र में चौथी न्यूनतम जनसंख्या है। २०१६ की जनगणना के अनुसार, लगभग ४५% निवासियों…
Tokelau
- Language
- Tokelauan
- Currency
- न्यूज़ीलैण्ड डॉलर
- Time zone
- यूटीसी+१३:००
- Calling code
- +690
- Internet domain
- .tk
- Driving side
- बायाँ
Source: Wikidata.
Tokelau
Source: Nager.Date.