Public transport in Levent
अलवी मुसलमान इस्लाम का एक सम्प्रदाय है जिसे क़िज़िलबाशिज़्म के नाम से भी जाना जाता है। यह एक समन्वयात्मक और रहस्यवादी परंपरा है जिसे हाजी बेक्ताश वेली ने चलाया। आम तौर पर यह माना जाता है कि यह ट्वेल्वर शिया धर्म के सूफी सम्प्रदाय के समान है। "अलवी" सम्प्रदाय को "नुसैरिया" ( نصيريون ) भी कहा जाता है। यह नाम शियाओं के ११वें इमाम हसन अल अस्करी इब्ने नुसैर के नाम से लिया गया, जिनका जन्म सन 873 में हुआ था। अलवी अधिकांश सीरिया, लेबनान, इराक और कुछ पाकिस्तान में भी हैं। इनकी कुल संख्या एक करोड़ पैंतीस लाख है। सीरिया का राष्ट्रपति "हाफिज अल असद" भी अलवी है, जो सन 1970 में राष्ट्रपति बना था। कुछ लोग अलवियों को शिया कहते हैं, लेकिन यह सुन्नी और शिया से बिलकुल…
Reference context: Wikipedia.